नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि शनिवार को आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या दस हज़ार तक पहुंचने की आशंका है।
सुशील कोइराला ने एक साक्षात्कार में कहा कि ऐसे में घरेलू और विदेशी मदद से राहत और बचाव कार्यों में और तेज़ी लाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए चुनौतीपूर्ण एवं बेहद कठिन घड़ी है और सरकार राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जो कुछ भी कर सकती है उसे युद्ध स्तर पर कर रही है। उन्होंने नेपाल के सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय आपदा की इस घड़ी में क़दम से क़दम मिलाकर काम करने की अपील की। कोइराला ने कहा कि देश को बाहर से अच्छी मदद मिल रही है लेकिन विशेषज्ञों की कमी के कारण प्रभावितों तक ठीक तरीके से सहायता नहीं पहुंच पा रही है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार नेपाल में भूकंप से अब तक लगभग 4352 लोग मारे जा चुके हैं और आठ हज़ार से अधिक घायल हुए हैं। मलबों से शवों को निकालने का काम जारी है और मृतकों की संख्या में बहुत अधिक वृद्धि की आशंका है।
28 अप्रैल 2015 - 17:45
समाचार कोड: 687048
नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि शनिवार को आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या दस हज़ार तक पहुंचने की आशंका है।